नगर पंचायत देवकर में एक युवक ने आत्महत्या ने कर ली। वार्ड-12 बीच पारा निवासी केदार निषाद (24 वर्ष) पुत्र बिसरू निषाद ने सोमवार देर रात अपने घर की रसोई में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक अविवाहित था और दो भाइयों में छोटा था। वह बाजवट (तखत) बनाने का कार्य करता था।

रात करीब 10 बजे वह घर लौटा और खाना खाने के लिए ऊपर स्थित अस्थायी किचन में गया। सुबह करीब 5 बजे घर की एक महिला जब चूल्हा लिपने के लिए ऊपर गई, तो उसने केदार को फंदे से लटका देखा। परिजनों और पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। देवकर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की और शव को पोस्टमार्टम के लिए साजा शासकीय अस्पताल भेजा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031