What's Hot

पुणे: फैंसी नंबर प्लेट पर चालान का सख्त नियम है. इसके बाद भी कई लोग कारों और बाइकों पर इस तरह की नंबर प्लेट लगाकर खुलेआम शान से घूमते हैं. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है. यहां एक लड़का न सिर्फ बाइक पर फैंसी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था बल्कि पुलिस को उसे पकड़ने का चैलेंज भी दे रहा था. ये तो बिल्कुल वैसा हो गया कि चोरी की चोरी और ऊपर से सीना जोरी.

Will Run लिखे नंबर प्लेट वाली बाइक पर घूमने वाले लड़के की हिमाकत तो देखो पहले तो फैंसी नंबर प्लेट और फिर पुलिस को एक्स पर टैग कर चैलेंज दिया, ‘ कैच मी इफ यू कैन’. फिर क्या था पुणे पुलिस लग गई उसे ढूढने. पुलिस ने उसके चैलेंज को स्वीकर किया और आखिरकार 1 घंटे में उसे ढूंढ निकाला. पुलिस के हत्थे चढ़ते ही लड़के की सारी हेकड़ी निकल गई.

पुलिस ने उसे सबक सिखाते हुए उससे माफी भी मंगवाई. लड़के की माफी का एक वीडियो पुणे पुलिस ने एक्स पर शेयर किया है, जिसमें वह कहता नजर आ रहा है,’ फैंसी नंबर प्लेट मत लगाओ, पुणे पुलिस के सामने कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे.’ पुलिस ने यह कार्रवाई इसलिए की है, क्योंकि गाड़ी पर फैंसी नंबर प्लेट लगाना कानून के दायरे में नहीं आता है. एक्स पर जारी वीडियो में लड़के ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है.

हाथ जोड़कर जमीन पर बैठे लड़के ने माफी मांगते हुए कहा कि उसने अपनी बाइक नंबर प्लेट बदलवाया था और फैंसी नंबर प्लेट लगाया था. उसके दोस्तों ने इसका फोटो एक्स पर डालकर पुलिस को टैग कर दिया, जिसमें लिखा था कि दम है तो पकड़कर दिखाओ. जिसके बाद पुलिस ने उसे एक घंटे में पकड़ लिया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31