पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला को सब्जी बेचने वाले ने लाखों रुपए का चुना लगा दिया। दरअसल, आरोपी ने महिला को सामाजिक संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कराने का लालच देकर 5 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। वहीं पैसे वापस मांगने पर उसे कोर्ट से उठवाने और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर में रहने वाली पीड़ित महिला पुष्पा नामदेव ने बताया कि 2024 में उसकी पहचान राजू बाघ से हुई थी, जो कि मोती नगर में सब्जी ठेला लगाने का काम करता है। उसने अपने आप को सहारा जन सेवा कल्यान समिति का संचालक बताते हुए उसे संस्था का सदस्य बनाकर मुनाफा कमाने का लालच दिया था। महिला ने भी झांसे में आकर उसको 7 लाख रुपए दे दिए। शुरु में तो उसने कुछ रकम लौटाए पर बाद में वह घर खाली कर फरार हो गया।
वहीं पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे एग्रीमेंट कराकर 5 लाख 40 हजार रुपए लौटाने की बात कही थी। वहीं जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसने उसे कोर्ट से उठवाने और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। इधर पुलिस ने भी मामले की शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930