क्रिकेट वाकई अनिश्चितताओं का खेल है। शनिवार को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत जीत की दहलीज पर खड़ा था और रविवार को उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ गया। दक्षिण अफ्रीका ने स्पिनरों के बूते मैच का रूख बदला और 30 रन से मैच जीतकर भारतीय टीम को 15 साल बाद घर में धूल चटाई।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को जीत के लिए 124 रनों को लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज 93 रन जोड़ पाए। स्पिनर सिमोन ने चार व केशव महाराज ने दो विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन ने भी दो विकेट लिए। कप्तान शुभमन गिल गले की अकड़न के कारण दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा व अंतिम मैच आगामी 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होगा। द. अफ्रीकी टीम ने पिछले फरवरी, 2010 में नागपुर टेस्ट में भारत को पारी व छह रन से हराया था। यह दूसरा न्यूनतम लक्ष्य है, जिसे भारत टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में साधने में विफल रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31