सूरजपुर जिले में नशे के फैलते जाल पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता, सरगुजा ने एक बड़ी सफलता हासिल की. टीम ने चंद्रेली निवासी रामबरत रवि को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं.

उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध तरीके से नशीला इंजेक्शन संग्रह कर उसकी बिक्री करता है. सूचना की पुष्टि होने के बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम तुरंत आरोपी के घर पहुंची. जैसे ही टीम घर के पास पहुंची, आरोपी एक झोला लेकर भागने की कोशिश करने लगा.

थैले में मिले ये इंजेक्शन

टीम के सदस्यों ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया. उसके कब्जे से मिले झोले की तलाशी लेने पर उसमें 100 REXOGESIC Injection और 100 AVIL Injection पाए गए. दोनों ही इंजेक्शन नशीले पदार्थों की श्रेणी में आते हैं और इनका अवैध कारोबार एनडीपीएस कानून के दायरे में दंडनीय अपराध है.

आरोपी रामबरत रवि को मौके से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे प्रतापपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया

आबकारी अधिकारियों का कहना है कि नशे का कारोबार युवाओं को लगातार प्रभावित कर रहा था, जिसे रोकना बेहद जरूरी था. टीम लगातार विभिन्न इलाकों में निगरानी रख रही है और सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है. विभाग का उद्देश्य नशे की हर छोटी-बड़ी कड़ी को तोड़ना और इस अवैध व्यापार में शामिल लोगों को कानून के दायरे में लाना है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31