पाकिस्तान के आतंकी संगठन के नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगो को एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र और भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ करने के बाद किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। एटीएस पिछले काफी सोशल मीडिया पर नजर रखे हुई थी इस दौरान दोनों के पाकिस्तान के आंतकी संगठन आईएसआईएस के नेटवर्क से जुड़े होने के इनपुट मिले थे। जांच के दौरान पता चला की शीर्ष आतंकियों से बातचीत होती थी। उक्त आतंकी इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दोनों ही नाबालिगों को उकसाने के साथ ही हिंसक गतिविधियां संचालित करने के लिए कश्मीर को इस्लामिक स्टेट बनाने और अराजकता फैलाने की ट्रेनिंग दे रहे थे। एटीएस ने दोनों के इंस्टाग्राम से यह तथ्य किए हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि दोनों को धार्मिक उन्माद फैलाने के संबंध में जानकारी दी जा रही थी। दोनों से मिले इनपुट के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही संदेह के दायरे में आने वाले कुछ अन्य लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रायपुर और भिलाई से पकड़े गए दोनों नाबालिग 12वीं कक्षा के छात्र बताए जाते हैं। उनके पुराने बैकग्राउंड की जांच करने पर पता चला कि उनके दोस्तों ने उन्हें अक्सर एक सांप्रदायिक विचारधारा वाले स्पीच सुनते थे। मोबाइल स्कूल लेकर आने पर टीचरों ने उन्हें फटकार लगाई थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930