आइपीएल सितारों से सजी भारत ए, टीम को शुक्रवार को सुपर ओवर में शर्मनाक प्रदर्शन का खामियाजा राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर होकर भुगतान पड़ा। शुक्रवार को दोहा में खेले गए सेमीफाइनल में 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने अंतिम गेंद पर बांगलादेश ए की खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए 194 रन बनाकर हारे हुए मैच को टाई तो कराया, लेकिन सुुपर ओवर में आशुतोष शर्मा और जितेश शर्मा जैसे आइपीएल के बड़े नामों ने निराश किया। वैभव सूर्यवंशी और प्रयांश डगआउट में मौजूद होने के बावजूद जितेश, आशुतोष और रमनदीप को उतारा गया। यह फैसला उलटा पड़ गया और बांग्लादेश के लिपन मॉडल ने जितेश और अशुतोष को बिना रन के पवेलियन भेज दिया। लक्ष्य मामूली था और भले ही यासिर अली पहली गेंद पर आउट हुए, लेकिन भारतीय लेग स्पिनर सुयश की वाइड गेंद ने बांग्लादेश को जीत दिला दी। इससे पहले, भारत की शुरूआत धमाकेदार रही। सुर्यवंशी (38) और प्रियांश (44) ने 3.1 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 पर पहुंचा दिया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031