रायपुर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे में शहर के अलग-अलग थानों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 275 स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार आरोपी शामिल हैं। कई आरोपी 7 साल से अधिक समय से फरार थे।

यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चलाया गया। शहर के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों ने अपनी टीमों के साथ वारंटियों की धरपकड़ शुरू की। करीब 100 पुलिस टीमों ने पूरे जिले में एकसाथ दबिश दी।

रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और लंबित गंभीर मामलों को तेजी से निपटाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930