प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए कांगेस के शीर्ष नेतृत्व ने रायपुर सहित 25 जिलाध्यक्षों को बदल दिया, जबकि 16 वर्तमान जिलाध्यक्षों पर पुन: भरोसा जताया है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार यह बदलाव आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत करने और संगठन को पुनर्गठित करने के उद्देश्य से किया गया है। नए जिलाध्यक्षों को क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क मजबूत करने की जिम्मेदरी सौंपी गई है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर आए थे। उन्होनें कहा था कि जल्द ही सूची जारी होगी। उनके लौटते ही सूची जारी कर दी गई है। पदस्थापना सूची जारी होने के बाद नए नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज करेंगें। प्रदेश के सभी जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया गया था। एआइसीसी ने सभी जिलों के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे, जिन्होनें जिलों में न सिर्फ दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की थी, बल्कि सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और पत्रकारों से फीडबैक लेकर छह-छह नामों का पैनल तैयार किया था। जिला अध्यक्षों के चयन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को दूर रखा गया था। शीर्ष नेतृत्व की ओर से गुटबाजी या सीनियारिटी के आधार पर नहीं बल्कि लोगों में लोकप्रियता और जमीनी पकड़ के आधार पर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन जिलों के अध्यक्षों पर जताया विश्वास
बालोद- चंद्रकेश कुमार हिरवानी
बलौदाबाजर- सुमित्रा घृतलहरे
बेमेतरा- आशीष छाबड़ा
भिलाई शहर- मुकेश चंद्राकर
बीजापुर- लाल राठौर
बिलाईगढ़- सारंगढ-तारा चंद्र देवांगन
दुर्ग ग्रामिण- राकेश ठाकुमर
जगदलपुर शहर- सुशील कुमार मौर्य
कोरबा ग्रामीण- मनोज चौहान
कोरिया- प्रदीप कुमार गुप्ता
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- अशोक श्रीवास्तव
मोहला मानपुर- अंबागढ़ चौकी- सुरजीत सिंह ठाकुर
मुंगेली- घनश्याम प्रसाद वर्मा
रायगढ़ ग्रामीण- नागेंद्र नेगी
सरगुजा- बालकृष्ण पाठक
इन जिलों में बनाए नए अध्यक्ष
बलरामपुर- हरिहर प्रसाद यादव
बिलासपुर सिटी- सिंधाशु मिश्रा
दंतेवाड़ा- सलीम राजा उस्मानी
धमतरी- तारणी चंद्राकर
दुर्ग सिटी- धीरज बकीवाल
गरियाबंद- सुखचंद्र बेसरा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- गजमती भानु
जांजगीर-चांपा-राजेश अग्रवाल
जशपुर- यूडी मिंज
कांकेर- बंसत यादव
कवर्धा- नवीन जयसवाल
खैरागढ़- गंडई-छुईखदान-कोमल दास साहू
कोंडागांव- रवि घोष
कोरबा शहर- मुकेश कुमार राठौर
महासमुंद- द्वारिकधीश यादव
नारायणपुर- राजेश कुमार दिवान
रायगढ़ शहर- शशांक यादव
रायपुर शहर- श्रीकुमार शंकर मेनन
रायपुर ग्रामीण- पप्पू बंजारे
राजनांदगांव शहर- जितेंद्र उदय मुदलियार
सक्ती- रश्मि गभेल
सुकमा- हरिश लखमा
सूरजपुर- शशि सिंह कोर्राम



















