उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन हाईवे पर एयरपोर्ट के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, डबोक क्षेत्र के भोपा-मगरी निवासी 46 वर्षीय देवीलाल वसीटा अपनी पत्नी कला वसीटा और 11 वर्षीय बेटी देवासी वसीटा के साथ बाइक से भटेवर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ने पर ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवीलाल और उनकी बेटी ट्रेलर के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल एमबी हॉस्पिटल में भर्ती

बाइक पर पीछे बैठी कला वसीटा सड़क के दूसरी तरफ गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और आसपास के होटल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उन्हें एमबी हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है

ट्रेलर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। डबोक पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह से हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930