घर में रखा पुराना खांसी का सिरप पीने के बाद एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चक्कर आने, उल्टियां होने और शरीर में दर्द की शिकायत बढ़ने पर परिजन उसे आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया। शिप्रा अग्रवाल निवासी दही वाली गली ने बताया कि उनकी बेटी अनुष्का (22 वर्ष) को तीन दिन से खांसी थी। शनिवार रात भी उसकी खांसी नहीं रुकी। रात करीब तीन बजे अनुष्का ने घर में रखा पुराना खांसी का सिरप (डेक्स्ट्रोमेथॉफन) खुद ही पी लिया और सो गई। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। सुबह सभी लोग उठ गए, लेकिन अनुष्का नहीं जागी। करीब 9 बजे उसे उठाया गया तो उसकी हालत देखकर परिजन भी हैरान रह गए। उठते ही उसे तेज चक्कर आने लगे, लगातार उल्टियां होने लगीं और शरीर में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। परिजन तुरंत उसे नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए।

डॉक्टर ने बताया, रिएक्शन की आशंका

जांच करने पर डॉक्टर ने बताया कि युवती ने देर रात खांसी की दवा पी थी, जिसके रिएक्शन की आशंका है। इसके बाद चिकित्सक ने तत्काल उसे आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अनुष्का की हालत पहले से ठीक है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बिना परामर्श दवा न लें और विशेषकर पुरानी या एक्सपायरी के करीब दवाओं का उपयोग नहीं करें, क्योंकि इससे गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31