दो स्कूटी वाहन की टक्कर में एक की मौत हो गई, तीन घायल हो गए। सूरजपुर जिला के झिलमिली थाना अंतगर्त ग्राम पकनी चंद्रमेढ़ा निवासी पुरूषोत्तम पिता स्व. कंवल साय 54 वर्ष, सोमवार को स्कूटी क्रमांक सीजी 11 डीजे 2686 से खेत की ओर भाई सोभरन के साथ फसल देखने के लिए जा रहा था। शाम करीब सात बजे पकनी चौक में विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी क्रमांक सीजी 29 जेएच 8560 में सवार दो युवकों से इनकी टक्कर हो गई। पुरूषोत्तम को आई गंभीर चोटों को देखते हुए स्वजन उसे होली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां आपातकालिन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई को साधारण चोटें आई है। दुर्घटना में दूसरे स्कूटी में सवार युवकों में से एक को गंभीर चोटें आई थी।
Next Article आज केबीसी की हॉट सीट पर छत्तीसगढ़ की बेटी मीनाक्षी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














