बस्तर में सरकार काफी वक्त से नक्सलीयों को मुख्यधारा में वापसी का अवसर दे रही थी। काफी वक्त के बाद जवानों ने बस्तर में बड़ा एनकाउंटर किया और बीजापुर- दंतेवाड़ा जिले के बॉर्डर पर 15 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी मारे गए नक्सली पीएलजीए बटालियन नंबर 3 से जुड़े हुए थे। इस बीच बीजापुर डीआरजी के तीन जांबाज जवान भी शहीद हो गए। बीजापुर एसपी डॉ.जितेन्द्र यादव ने बताया कि बुधवार सुबह इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई और रात 9 बजे तक 15 नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा सामने आ गया। पश्चिम बस्तर डिवीजन के घने जंगल बुधवार सुबह अचानक गोलियों की अवाज से गूंज उठे। बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर डीआरजी, एसटीएफ , सीआरपीएफ और कोबरा की ज्वांइट टीम सर्च ऑपरेशन पर थी तभी नक्सलियों की तरफ से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। पूरे दिन चली इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 12 नक्सल कैडरों के शव बरामद किए हैं। तीन शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। चार दिन पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह रायपुर में नक्सलवाद के खात्मे की अंतिम रणनीति पर स्थानीय अफसरों के साथ मंत्रणा की थी। माना जा रहा है कि उसके बाद अब बस्तर में ऑपरेशन तेज किए जा रहे हैं।
Previous Articleपेट्रोल पंप में लूट, चाकू दिखाकर ले गए बदमाश नकदी-मोबाइल
Related Posts
Add A Comment



















