छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार को आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा में सैकड़ों अभ्यर्थियो को निराशा का सामना करना पड़ा। दरअसल परीक्षा केंद्रों के गेट निर्धारित समय से पहले बंद कर दिए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिसके कारण दूर-दराज से आए कई छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। रायपुर में 106 केंद्रों पर अमीन भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक था, और अभ्यर्थियों को सुबह 11.30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने के सख्त निर्देश दिए गए थे। हालांकि, कई केंद्रो पर अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि गेट निर्धारित समय से पहले बंद कर दिए गए। मायाराम सुरजन शासकीय कन्या। उच्चतर माध्यमिक विद्यायलय जैसे कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यार्थियों का कहना था कि उन्हें आखिरी कुछ मिनटों के लिए भी प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ जगहों पर तो महज पांच मिनट की देरी के कारण ही अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। गरियाबंद, बलौदाबाजर और आसपास के जिलों से आए अभ्यार्थियों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से निराशाजनक थी, क्योकि रास्ते की किसी भी अप्रत्याशित देरी के लिए व्यापमं द्वारा कोई रियायत नहीं दी गई। अपनी सालों की मेहनत को छोडक़र निराश मन से उन्हें घर लौटना पड़ा।

प्रदेश में 67 प्रतिशत उपस्थिति: इस परीक्षा के लिए रायपुर में कुल 37,889 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में केवल 63 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। इसी तरह प्रदेश में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 2.30 लाख थे। जिनमें से उपस्थिति 69 प्रतिशत के आसपास रही। उपस्थिति कम रहने के पीछे मुख्य कारण दूर-दराज के छात्रों का समय पर न पहुंच पाना भी हो सकता हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930