लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में गुरूवार को उस समय खलबली मच गई, जब एक महीने से लापता नवविवाहित महिला का शव उसके घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। मृतका की पहचान कामिनी निषाद के रूप में हुई है, जिसकी शादी एक वर्ष पूर्व भोजराज पटेल से हुई थी। एक माह पहले कामिनी गायब हो गई थी, जिसके बाद उसके पति ने लोहारा थाना में गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कराई थी।
पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की, इसी दौरान एक महत्वपूर्ण सूचना मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतका के ससूर जहल पटेल को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपित ने बताया कि उसने बहू की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में डालकर सिमेंट से दबा दिया ताकि कोई सबूत न मिले । पुलिस ने सेप्टिक टैंक की खुदाई कर शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में यह भी सामने आया कि कामिनी ने भोजराज पटेल से प्रेम विवाह किया था, जिसे लडक़े के परिवार ने स्वीकार नहीं किया। घटना के दिन पति घर पर नहीं था और इसी दौरान जहल पटेल ने कामिनी से विवाद कर उसकी हत्या कर दी। जब पति लौटा, तो उसे बताया गया कि कामिनी घर छोडक़र चली गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031