प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रविकांत कौशिक जी की स्मृति में, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने हेतु श्री रविकांत कौशिक फाउंडेशन द्वारा समर्पण सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय समारोह 15 दिसंबर 2025 को सोमवार के दिन शाम 6:00 से 8:00 बजे तक विमतारा ऑडिटोरियम, शंकर नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार माननीय श्री श्याम वेताल जी उपस्थित रहेंगे, साथ ही विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री रविंद्र चौबे जी और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री लता उसेंडी जी शामिल होंगे।
Related Posts
Add A Comment



















