उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है. यहां युवक के अंतिम संस्कार में आए दो पक्ष श्मशान घाट पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए और चिता पर रखी लकडिय़ां उठाकर आपस में लडऩे लगे. पुलिस की मौजूदगी में यह लड़ाई हुई और कई लोग घायल हो गए. ये घटना सिहावली गांव में हुई. दरअसल, यहां रहने वाले 25 वर्षीय जसपाल नाम के शख्स ने आत्महत्या कर ली थी. जसपाल का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा था. झगड़ा तब शुरू हुआ जब जसपाल के परिवार के सदस्यों ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों को उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. हालात तब और बिगड़ गए जब ससुराल वालों और उनके रिश्तेदारों को श्मशान घाट में जाने से रोक दिया गया. मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करने और मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन जसपाल के परिवार के कुछ सदस्यों ने चिता जलाई. इससे दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए और उन्होंने आग की लपटों को बुझाने की कोशिश की. कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच श्मशान घाट पर ही एक हिंसक झड़प होने लगी. हयातनगर एसएचओ, विद्युत गोयल के नेतृत्व में अतिरिक्त बल तुरंत मौके पर पहुंचा और श्मशान घाट पर जमा हुए 200 से अधिक लोगों को वापस भेज दिया. कड़ी सुरक्षा के बीच बाद में दाह संस्कार किया गया. सर्कल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा, पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले का संज्ञान लेते हुए, धारा 147 (दंगा) और 269 (लापरवाही अधिनियम जिससे जीवन के लिए घातक बीमारी का संक्रमण फैलने की आशंका ) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. हम वीडियो क्लिप से आरोपियों की पहचान कर रहे हैं. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि जसपाल ने लॉकडाउन के दौरान ज्योति से शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता अच्छा नहीं था. जसपाल सोमवार को पत्नी के साथ अपने ससुराल वालों से मिलने गया था. वहां उसका ससुरालवालों से झगड़ा हो गया उसके साले ने जसपाल के साथ बदतमीजी भी की. जसपाल घर लौट आया और बुधवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031