छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां यात्री से भरी रॉयल बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई. इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है. यह बस बिहार से रायपुर जा रही थी. यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्री पारा के पास सुबह 5:30 बजे हुआ है.

बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से टकराई गई. हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए. इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है. घायलों को रतनपुर CHC से सिम्स में रेफर किया गया है. वहीं गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है. सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार और कम दृश्यता हादसे की वजह बनी है.
बिलासपुर SP रजनेश सिंह ने बताया कि थाना रतनपुर क्षेत्र के दर्री पारा बाईपास के पास खराब हालत में ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़ी ट्रेलर को बस ने पीछे से जाकर ठोकर मार दी. इस हादसे में 12 सवारी घायल हो गए हैं.














