नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों के सामने 11 नक्सलियों ने बुधवार को सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। सरेंडर कर ने वाले नक्सली माओवादी विचारधारा से तंग आकर और सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया था।
37 लाख रुपये था इनाम
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वालों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इन सभी के सिर पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नारायणपुर जिले के एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा सभी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।














