What's Hot

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 13 सेकंड का ये वीडियो खजनी थाना क्षेत्र के उसवा बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. मंगलवार को मिड-डे मील में कीड़े पड़े मिले थे. रसोइया गूंजा देवी ने जब बच्चों को खाना परोसा तो बच्चों ने खाना लेने से इनकार कर दिया. मौके पर मौजूद प्रिंसिपल रीता आर्या ने रसोईया से सवाल जवाब किया तो इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. पहले हाथापाई हुई और देखते ही देखते स्कूल अखाड़े में तब्दील हो गया। घटना के दौरान बच्चे तमाशबीन बने रहे।

बहस से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ा कि प्रिंसिपल और रसोइया दोनों लड़ते-लड़ते स्कूल के बाहर बने एक गड्ढे में जा गिरीं. वीडियो में दोनों गड्ढे में गुत्थमगुत्था होकर लड़ते नजर आ रही हैं. एकदूसरे को पटकनी देने में लगी हैं. मौके पर मौजूद एक महिला चिल्ला रही थी- भैया छुड़ाइए!

रसोईया गूंजा देवी ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल रीता आर्या हमको खराब खाना बनाने को देती हैं. उन्होंने खराब खाना बनाने से मना किया तो प्रिंसिपल ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और गला दबाकर मारने लगीं. रसोईया ने आगे आरोप लगाया कि प्रिंसिपल हमेशा टॉर्चर करती हैं. वह 3 साल से हैं. पहले जितने लोग आए, सबको इसी तरह परेशान करती थीं. 

वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है कि क्या वीडियो इसी विद्यालय का है. जिस प्रिंसिपल और रसोईया के बीच विवाद हुआ है, उनसे भी आख्या मांगी गई है. इसके अलावा दो खंड शिक्षा अधिकारियों से जांच कराई जा रही है. जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी.

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह विवाद सुनियोजित तरीके से वीडियो वायरल कर दबाव बनाने का प्रयास था या फिर विभागीय लापरवाही ने हालात को यहां तक पहुंचा दिया? फिलहाल इस टकराव की सबसे बड़ी कीमत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को चुकानी पड़ रही है, जिनकी पढ़ाई और अनुशासन इस विवाद की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31