नई दिल्ली:आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है. आरजेडी चीफ का ये ऑपरेशन नई दिल्ली में हुआ है. लालू यादव के बायीं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है. गौरतलब है कि लालू यादव का किडनी भी ट्रांसप्लांट हो चुका है. 

आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है. ऑपरेशन के दौरान उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती उनके साथ थीं. सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन के आराम के बाद उनकी आखों पर लगी पट्टी हट जाएगी. 

गौरतलब है कि लालू यादव का 2022 में सिंगापुर में किडनी भी ट्रांसप्लांट हुआ था. वो पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दी थी. लालू यादव को शुगर की भी बीमारी है. पिछले काफी समय से लालू यादव सक्रिय राजनीति से दूर हैं. अब आरजेडी की पूरी कमान उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के हाथ में है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930