सुकमा जिले के जगरगुंडा में पदस्थ एसडीओपी (डीएसपी) तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में जानलेवा हमला कर दिया गया। हमला करने वाला आरोपी आर्मी का रिटायर्ड जवान हैं। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी वर्मा शुक्रवार सुबह सुकमा से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान जब वे दंतेवाड़ा पहुंचे तो यहां एचडीएफसी बैंक के सामने तो यहां एचडीएफसी बैंक के सामने आरोपी रामशंकर साहू ने उन पर चाकू से कई वार कर दिए। इस बीच मौके पर मौजूद जवानों ने आरोपी पर काबू पाया और डीएसपी को हमले से बचाया। इस दौरान एक महिला मौके पर मौजूद थी। महिला की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध बनी हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि जो महिला मौके पर दिखी वह तोमेश वर्मा पहचान की है और उसने 2024 में वर्मा पर बलात्कार का आरोप लगाया था। दुर्ग के मोहननगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। बाद में तोमेश वर्मा मामले से बरी हो गए थे। महिला मौके पर क्यों थी पुलिस इसकी जांच कर रही हैं। उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
Related Posts
Add A Comment



















