नई दिल्ली। बीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया कि ब्रोकर स्तर पर प्रतिदिन होने वाले फ्री ऑर्डर मैसेज के लिए 10 करोड़ की सीमा लगाई जाएगी। अब 10 करोड़ से अधिक ऑर्डर मैसेज होने पर चार्ज लगेगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बड़ा फैसला है।
एक्सचेंज के मुताबिक, इस सीमा से अधिक ऑर्डर मेसेज होने पर चार्ज लिया जाएगा। इसका उद्देश्य ब्रोकर स्तर पर दक्षता से ऑर्डर फ्लो को मैनेज करना है।
बीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया कि वह ब्रोकर के डेली ऑर्डर मैसेज की संख्या को मॉनिटर करेगी और इसके 10 करोड़ के पार निकलने पर चार्ज लगाएगा। ऑर्डर मैसेज उस डिजिटल कम्युनिकेशन को कहा जाता है. जिसमें ब्रोकर एक्सचेंज पर खरीद और बिक्री के मैसेज भेजता है।
कितना लगेगा चार्ज?
बीएसई ने बताया कि 10 करोड़ की सीमा पार होने के बाद प्रति नए मेसेज पर 0.0025 का चार्ज लगाया जाएगा, जिसका मतलब यह है कि एक्सचेंज हर अतिरिक्त 10 करोड़ ऑर्डर पर 2.50 रुपए बसूलेगा।
निगरानी के उद्देश्य से, इक्विटी कैश सेगमेंट में ब्रोकर द्वारा दिए गए सभी ऑर्डर संदेशों, जिनमें ऐड, मॉडिफाई और डिलीट ऑर्डर शामिल हैं, को गिना जाएगा, जिसमें ऑड-लॉट ऑर्डर भी शामिल हैं। हालांकि, सेटलमेंट ऑक्शन ऑर्डर को कैलकुलेशन से बाहर रखा जाएगा।














