What's Hot

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. बता दें कि अदाणी समूह द्वारा संचालित गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है, ताकि गुवाहाटी को पूर्वोत्तर भारत का प्रमुख विमानन केंद्र और दक्षिणपूर्व एशिया का प्रवेश द्वार बनाया जा सके.

नए टर्मिनल की खासियत जानें

  • नए टर्मिनल के भव्य डिजाइन और सजावट की जमकर तारीफ हो रही है.
  • डिजाइन में इस्तेमाल बांस के मेहराब सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है.
  • नया टर्मिनल मौजूदा टर्मिनल से सात गुना बड़ा है.
  • नए टर्मिनल में मॉर्डन तकनीक और प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है
  • यह देश का पहला हवाई अड्डा है, जहां पार्किंग क्षेत्र में चेक-इन की सुविधा मौजूद है.

पीएम मोदी ने इस दौरान नए टर्मिनल का निरीक्षण भी किया. नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल-2 भवन की क्षमता हर साल करीब 1 करोड़ 31 लाख यात्रियों को संभालने की है. इस टर्मिनल को बनाने में करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस खास मौके पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, विमानन मंत्री राममोहन नायडू समेत कई सीनियर नेता और अधिकारी वहां मौजूद रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा है एयरपोर्ट का नया टर्मिनल?

5,000 करोड़ की इस परियोजना में 13.1 एमपीपीए क्षमता वाला एक नया प्रकृति-थीम वाला टर्मिनल, उन्नत रनवे और एयरसाइड बुनियादी ढांचा, और नियोजित कार्गो और एमआरओ सुविधाएं शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

असम की जैव विविधता से प्रेरित इस टर्मिनल में स्थानीय बांस का उपयोग बड़े स्तर पर किया गया है. इसके साथ ही काजीरंगा से प्रेरित परिदृश्य, डिजीयात्रा, स्वचालित बैगेज हैंडलिंग और एआई-संचालित संचालन जैसी सुविधाएं भी यहां मौजूद हैं, जो कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स क्षमता और क्षेत्रीय आर्थिक क्षमता में अहम सुधार को दिखाती हैं.पीएम मोदी ने असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम पर बने हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के बाहर स्थापित की गई उनकी 80 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31