पहले मैच में बड़ी जीत हासिल करने से उत्साहित भारतीय महिला क्रिकेट टीम जब श्रीलंका के विरूद्ध मंगलवार को होने वाले दूसरे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मैदान पर उतरेगी तो वह फील्डिंग के स्तर को बेहतर करके अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम ने पिछले महिने विश्व कप जीतने के बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया और श्रीलंका को आठ विकेट से हराया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को केवल छह विकेट पर 121 रन पर

रोक दिया था लेकिन इस बीच उसकी फील्डिंग अपेक्षानुरूप नहीं रही और उसने कुछ कैच छोड़े। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम अपनी फील्डिंग पर काम कर रहे हैं। पता नहीं क्यों हम बार-बार कैच छोड़ रहे हैं। मैदान गीला था, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। यह एक ऐसी चीज है जिस पर हमें गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। अगले मैच में हम बेहतर रणनीति के साथ उतरेंगे।
विश्व कप की सफलता के बाद भारतीय टीम को छह सप्ताह का बे्रक मिला। इसके बाद भारतीय टीम ने बेंगलुरू के सेंटर आफ एक्सीलेंस में एक सप्ताह के शिविर में भाग लिया था। फील्डिंग में थोड़ी बहुत कमी आना लगभग अपेक्षित था और कप्तान को लगता है कि टीम बहुत जल्द लय में आ जाएगी। हरमनप्रीत ने कहा कि हम एक महीने बाद खेल रहे हैं। हम खुद को बेवजह चुनौती नहीं देना चाहते। हम बस टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। कागजों पर भी भारतीय टीम मजबूत नजर आती है। उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी मजबूत हैं। सर्वश्रेष्ठ फार्म में चल रही जेमिमा रोड्रिग्स ने विश्व कप के अपने शानदार प्रदर्शन को यहां भी जारी रखा।
भारत के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू 20 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा का टीम में शामिल होना रहा, जिन्हें हाल ही में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में नजरअंदाज कर दिया गया था। वैष्णवी को भले की कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होनें चार ओवर में केवल 16 रन दिए और एक भी चौका नहीं लगने दिया। शेफाली वर्मा के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है तथा वह उस प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी जो उनकी शैली के अनुरूप है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930