बीजापुरः छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के बीजापुर जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने भ्रष्टाचार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। CBI ने डाक विभाग के सीनियर अधिकारियों समेत चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से करीब 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद की गई है।

इन आरोपियों को CBI ने किया गिरफ्तार

सीबीआई ने रेड करते हुए जिन लोगों पर कार्रवाई की है उनमें शास्त्री कुमार पैंकरा, मालौथ शोभन, अम्बेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक- ग्रामीण डाक सेवक (ABPM) शामिल हैं। साथ ही मालौथ शोभन और अम्बेडकर सिंह का कार्यक्षेत्र मद्देड, भोपालपटनम, आवापल्ली एवं बीजापुर क्षेत्र बताया जा रहा है।

संगठित तरीके से चल रहा था भ्रष्टाचार

मिली जानकारी के अनुसार, डाक विभाग में यह भ्रष्टाचार वर्षों से संगठित रूप से संचालित हो रहा था। ग्रामीण डाक सेवकों से नई नियुक्ति, स्थानांतरण (ट्रांसफर), ब्रांच ऑफिस (BO) निरीक्षण, दोहरा भत्ता, सेवा संबंधी प्रकरणों के निपटारे और अन्य प्रशासनिक कार्यों के बदले अवैध रूप से रिश्वत वसूली जाती थी। जो कर्मचारी रिश्वत देने में असमर्थ रहते थे, उनके कार्यों को जानबूझकर लंबित रखा जाता या उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

CBI पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह में अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। जांच के तहत दस्तावेजों, बैंक खातों और मोबाइल संचार की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31