बिलासपुर – शुक्रवार की शाम व्यापार विहार उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब इलाके के सबसे व्यस्त व्यापारिक केंद्र में स्थित नीरज ट्रेडर्स के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।वहीं रात के समय लिंक रोड स्थित सीएमडी कॉलेज चौक के पास जैन प्लाजा में भी आगजनी की बड़ी घटना सामने आई।

आग शाम करीब 4 बजे लगी। नीरज ट्रेडर्स का यह गोदाम दुकान के साथ ही संचालित होता है। जिसके संचालक अश्विनी मोटवानी हैं। गोदाम में जनरल स्टोर और कॉस्मेटिक सामग्री का बड़ा भंडार रखा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।  देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल दोनों ही घटनाओं में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31