रायपुर । छत्तीसगढ़ कैडर के एक और आईपीएस अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस जितेंद्र शुक्ला (CH:2013) को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर (SP स्तर) के पद पर नियुक्त किया है।
इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के तहत जितेंद्र शुक्ला की NSG में नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद राज्य सरकार द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अधिकारी को शीघ्र ही एनएसजी के लिए रिलीव किए जाने की तैयारी की जा रही है। उनके एनएसजी में पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन को उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जितेंद्र शुक्ला की इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ कैडर के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।














