अहमदाबाद के सानंद तालुका स्थित कलाना गांव में दो गुटों के बीच पथराव की घटना सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने अब तक 42 लोगों को हिरासत में लिया है और दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कलाना गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक सामान्य बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया गया कि एक व्यक्ति बाइक से जा रहा था, तभी दूसरे गुट के व्यक्ति ने उसे सामने देखने को लेकर सवाल किया। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ, लेकिन उस समय पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था।

आज सुबह वही विवाद दोबारा उभर आया और देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अहमदाबाद ग्रामीण एसपी ओमप्रकाश जाट सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पूरे गांव में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। उपद्रव में शामिल कई लोगों को खेतों से हिरासत में लिया गया। एहतियात के तौर पर गांव के कुछ मकानों को खाली कराया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। अहमदाबाद ग्रामीण एसपी ओमप्रकाश जाट ने बताया कि अब तक 42 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, ताकि दोबारा कोई तनाव न फैले।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930