मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
राज्यभर की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की नीतियों और विकास की दिशा तय होगी।














