मुंबई– एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेस्ट की एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी. घटना का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि साड़ी की दुकान के बाहर कुछ लोग बातचीत कर रहे थे. तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई. कुछ लोग जान बचाने के लिए तेजी से दुकान के अंदर दौड़े, लेकिन कुछ लोग बस की चपेट में आ गए. मौके पर हड़कंप मच गया.

चार की मौत, 9 घायल

हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि रात करीब 9:35 बजे यह घटना भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास हुई.

बस ने 13 लोगों को कुचला

बेस्‍ट बस हादसे को लेकर डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत के मुताबिक, कुल 13 पैदल यात्री इस घटना में घायल हुए थे. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार ने दम तोड़ दिया. उन्होंने यह भी कहा कि बस चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर ने खोया कंट्रोल

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस तेज स्पीड में थी और ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दृश्य बेहद डरावना था और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की.भांडुप पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ या ड्राइवर की लापरवाही से.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31