What's Hot

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ों में अब तक 14 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई सुकमा और बीजापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे दो बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशनों के दौरान हुई. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है और आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

सुकमा के जंगलों में बड़ा ऑपरेशन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान सुबह तड़के फायरिंग शुरू हुई, जो रुक-रुक कर चलती रही. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक सुकमा में 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है. मौके से कई शव बरामद किए गए हैं. अधिकारी ने साफ किया कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है और पूरे इलाके की गहन सर्चिंग की जा रही है.

बीजापुर में DRG का आमना-सामना
दूसरी ओर बीजापुर जिले के गगनपल्ली गांव (थाना बसागुड़ा) के जंगलों में डीआरजी की टीम का नक्सलियों से सामना हो गया. यह मुठभेड़ सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई. इस ऑपरेशन में दो माओवादी मारे गए, जिनमें कुख्यात नक्सली हुंगा मडकाम भी शामिल बताया जा रहा है. सुरक्षाबलों ने मौके से एक SLR और एक 12 बोर राइफल भी बरामद की है.

कुख्यात DVCM मंगडु भी शामिल

किस्टाराम इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले DRG के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान जवानों ने तीन माओवादियों को मार गिराया, जिनमें कुख्यात DVCM मंगडु भी शामिल है. ऑपरेशन के दौरान मौके से एक AK-47/इंसास राइफल बरामद की गई है. हालिया कार्रवाइयों में कुल 12 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की जा रही है, जिनमें किस्ताराम की यह मुठभेड़ अहम मानी जा रही है. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए हैं.

रुक-रुक कर फायरिंग, पूरा इलाका घेरा
पुलिस के अनुसार दोनों जिलों में इंटरमिटेंट फायरिंग जारी रही. आशंका जताई जा रही है कि जंगलों में अभी भी कुछ नक्सली छिपे हो सकते हैं. इसी वजह से अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है.

पिछले साल भी भारी नुकसान
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल छत्तीसगढ़ में 285 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए थे. शनिवार की यह कार्रवाई बस्तर में नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही आधिकारिक और विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी, लेकिन फिलहाल यह साफ है कि बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31