जशपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में गंभी अनियमितताओं का मामला सामने आया हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, कोनपारा में 6 करोड़ 55 लाख से अधिक के आर्थिक गबन का खुलासा हुआ हैं। मामले में थाना तुमला में 6 जिम्मेदार अधिकारयिों और कर्मचारियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित अपैक्स बैंक के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस ने शासन से धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितता के आरोप में बीएनएस की धारा 318(4), 320, 336, 338 एवं 61 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया हैं।

पुलिस ने भुवनेश्वर साय प्राधिकृत अधिकारी, जयप्रकाश साहू समिति प्रबंधक, शिशुपाल यादव फड़ प्रभारी, नितेन्द्र साय कम्प्यूटर ऑपरेटर, अविनाथ अवस्थी सहायक फड़ प्रभारी, चन्द्रकुमार यादव सह सहायक फड़ प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में रिकॉर्ड और वास्तविकता के बीच बड़ा अंतर पाया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031