उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला. चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका की शादी को अभी ठीक एक महीना ही पूरा हुआ था. घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मायके पक्ष ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.

सोशल मीडिया वाला प्यार और धूमधाम से हुई शादी

जानकारी के मुताबिक, आवास विकास निवासी सूरज सिंह और पास ही में रहने वाली स्वेच्छा वर्मा के बीच सोशल मीडिया के जरिए प्रेम संबंध शुरू हुए थे. स्वेच्छा के पिता मनोज वर्मा की मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी, जिसके बाद वह घर पर ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाकर परिवार का हाथ बंटा रही थी.

धीरे-धीरे सूरज और स्वेच्छा की बातचीत प्यार में बदली और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं. बीते 4 दिसंबर 2025 को दोनों ने धूमधाम से लव मैरिज की थी. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि एक महीने की सालगिरह ही स्वेच्छा की जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगी.

मौत से चंद घंटे पहले भाई से हुई थी मुलाकात

घटना की रात यानी शादी की पहली मंथली एनिवर्सरी पर स्वेच्छा ने अपने भाई वैभव वर्मा को फोन कर कुछ सामान मंगवाया था. हालांकि, बाद में उसने मना कर दिया, फिर भी भाई वैभव उसे केक और चॉकलेट देने घर गया था. वैभव के मुताबिक, तब तक सब कुछ सामान्य लग रहा था और स्वेच्छा ने किसी भी परेशानी का जिक्र नहीं किया था.

हत्या या आत्महत्या? भाई ने उठाए गंभीर सवाल

सुबह जब स्वेच्छा का शव फंदे से लटका मिला, तो कोहराम मच गया. भाई वैभव ने ससुराल पक्ष के दावों को खारिज करते हुए इसे हत्या करार दिया है. वैभव का कहना है कि मृतका का चेहरा नीला पड़ा हुआ था. फांसी पर लटके होने के बावजूद स्वेच्छा के पैर जमीन को छू रहे थे. ससुराल पक्ष मामले को दबाने के लिए इसे आत्महत्या का रूप दे रहा है.

पुलिस की कार्रवाई: दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दही थाना इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया, “परिजनों की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मृत्यु के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031