कासगंज, एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला का अपने समधी यानी बेटी के ससुर पर दिल आ गया। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। मामले की जानकारी पर बेटी के होश उड़ गए। वह दोनों की शर्मनाक हरकत को उजागर करना चाहती थी। इसी बीच उसकी मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद शव नदी में फेंक दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला यूपी के कासगंज जिले में से सामने आया है। जहां सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रामछितोनी बंबा के पास एक युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना 26 दिसंबर की बताई गई है। मृतका की पहचान (25) सबनूर पुत्री यास्मीन के रूप में हुई। मामले में मृतका की मां ने झूठी कहानी रच डाली। सबनूर के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस में ससुरालियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।

मामले की गंभीरता से जांच के गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यास्मीन ने प्रेमी संग मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। शव को नदी में फेंक दिया गया था। बताया गया कि मृतका की मां का उसके ससुर के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी पर सबनूर ने अपनी मां के साथ झगड़ा किया। साथ ही मामले को सभी के सामने उजागर करने की बात कही। तभी उसकी मां ने खुद को बचाने के लिए अपनी बेटी की हत्या की गई। पुलिस ने यास्मीन और समधी रहीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930