जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर आपत्तिजनक नारों को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार रात जेएनयू परिसर में जेएनयू छात्र संघ और वामपंथी छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन ने न सिर्फ कैंपस का माहौल तनावपूर्ण बना दिया, बल्कि इसे लेकर राजनीतिक और समाजिक संगठनों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

साबरमती हास्टल के बाहर देर रात तक नारेबाजी होती रही, जिसमें शरजील इमाम और उमर खालिद के समर्थन में नारे लगाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक नारे लगाए गए। इसके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हो रही हैं। वहीं, मामले की शिकायत जेएनयू प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को की हैं। और एफआइआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा हैं। दिल्ली पुलिस शिकायत की जांच कर रही हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं दी हैं। उल्लेखनीय है कि जेएनयू में पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। दरअसल,आइसा से जुड़े छात्र सोमवार देर रात सबारमती हास्टल के सामने एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका रद करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वीडियो में 20-25 छात्र दिखाई दे रहे हैं। जोएनयू प्रशासन ने इसे विश्वविद्यालय की आचार संहिता का उल्लंघन बताया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031