पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करने वाले पूर्व सांसद केसी त्यागी से जदयू ने किनारा कर लिया है। त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा था कि नीतीश कुमार समाजवादी आन्दोलन के अनमोल रत्न हैं। इससे पहले भी कई जीवित राजनेताओं को यह सम्मान दिया जा चुका है। त्यागी ने समाजवादी पृष्ठभूमि के संदर्भ स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर की चर्चा की थी, जिन्हें नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत रत्न दिया गया।इससे पहले भी कई नेताओं ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। लेकिन, उन पर कभी जदयू की प्रतिक्रिया नहीं आई।

जदयू ने क्या कहा

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में केसी त्यागी के कई बयान आए हैं, ये पार्टी के आधिकारिक स्टैंड नहीं हैं।

त्यागी इसे निजी क्षमता में दे रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो यह भी पता नहीं है कि केसी ज्यागी जदयू में हैं या नहीं। उनके वक्तव्यों को जदयू से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए।

हालांकि, राजीव रंजन ने त्यागी की ओर से भारत रत्न देने की मांग का जिक्र नहीं किया है। लेकिन, इसके समय को देख कर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न की मांग को पसंद नहीं किया है। त्यागी का बयान शुक्रवार को आया। जदयू की प्रतिक्रिया शनिवार की सुबह आ गई।

सीमित हो गई त्यागी की भूमिका

जदयू में केसी त्यागी की भूमिका लगातार सिमट रही है। कभी वे दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और प्रवक्ता हुआ करते थे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की टीम में उन्हें महासचिव और प्रवक्ता के पद से मुक्त कर दिया गया।

अभी तक वे जदयू के सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन, राजीव रंजन की शनिवार की प्रतिक्रिया से साफ हो गया है कि उनकी यह भूमिका भी समाप्त हो गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031