बीजापुर। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवानों ने एक लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुबह उस वक्त हुई जब जवान सर्चिंग गश्त के लिए निकले थे। बताया जाता है कि मौके से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुटरू थाना क्षेत्र में दरभा के जंगलों में जवानों और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षा बल के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान वहां से एक नक्सली का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान एक लाख रुपए के इनामी जनमिलिशिया कमांडर संतोष पोडियाम के रूप में हुई है। मौके से जवानों ने एक राइफल, पि_ू बैग, नक्सल सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है।
Previous Articleपीपल का पेड़ रिटायर्ड अफसर के लिए बना मुसीबत, मामला पहुंचा पीएमओ
Related Posts
Add A Comment


















