Uttarakhand Bandh: विपक्षी दलों और सामाजिक एवं जन संगठनों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच (CBI) की मांग को लेकर रविवार को उत्तराखंड बंद (Uttarakhand Bandh) का आह्वान किया है। 

देहरादून पुलिस का कहना है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ओर अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने बाद विभिन्न व्यापार मंडलों, टैक्सी व बस यूनियनों द्वारा प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई होने के मद्देनजर बंद को अपना समर्थन नहीं दिए जाने का फैसला किया है और अपने कार्यों को सुचारू रखने का निर्णय लिया गया है। बंद के आह्वान पर उसमें शामिल लोगों द्वारा जबरदस्ती उनके कार्यो को बाधित करने की संभावना को ध्यान में रखते हुए एसएसपी देहरादून से सुरक्षा की मांग की गई है। 

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आम जनमानस से आग्रह किया है कि किसी भी प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से किया जाए। यदि कोई व्यक्ति जबरदस्ती बाजारों को बंद कराने, सार्वजनिक वाहनों को रोकने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31