सोलन. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिसें में भीषण अग्निकांड हुआ है. यहां पर कई सिलेंडर फटने से अर्की के निचले बाजार में आग लगी है. अब तक एक सात साल के बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई है, जबकि 8-9 लोग लापता बताए जा रहे हैं. सात साल के बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है. फिलहाल, राहत और बचाव का काम चल रहा है. अस्पतालों को भी अलर्ट भेजा गया है. डीसी सोलन ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंमने बताया कि दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के अनुसार, अर्की के निचले मेन बाजार में बीती रात को आग लग गई. चंद ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कई दुकानें धू-धू कर जलकर राख हो गईं. आगजनी के बीच कई सिलेंडर भी फटे और बाजार में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद शुरू कर दी, लेकिन लगातार हो रहे ब्लास्ट के चलते दमकल कर्मियों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.  इस भीषण अग्निकांड में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार अल सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर अर्की बाज़ार के एक पुराने भवन में आग लग गई. अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ शिमला के बालुगंज, सोलन के बनलगी और अम्बुजा सीमेंट कम्पनी के अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया था. उन्होंने कहा कि यह पुराना भवन लकड़ी का बना था और इस कारण आग बहुत तेज़ी से फैली थी. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है. डीसी ने बताया कि इस अग्निकांड में एक 08 वर्षीय बच्चे प्रियांश की दुःखद मृत्यु का समाचार है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को फौरी सहायता उपलब्ध करवाई गई है और अग्निकांड के जांच के आदेश दिए है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31