प्रयागराज । गंगा, यमुना और  अदृश्य सरस्वती के संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही संगम पहुंचने वाले सभी मार्गों पर भीड़ देखी गई। एंट्री प्वॉइंट पर ही वाहनों को रोक दिया गया गया है। एटीएस, पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान मेले में सघन निगरानी में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति स्नान के चलते एक दिन पहले ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और यह क्रम लगातार जारी है। 

मकर संक्रांति स्नान के लिए संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। माघ मेले तक आने वाले सभी मार्गों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एंट्री प्वॉइंट पर ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है। मेले के बाहर बनाए गए पार्किंग में वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। मेले में पुलिस और सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ गई है।

एटीएस के साथ पैरामिलिट्री के लोग संगम समेत सभी घाटों पर निगरानी कर रहे हैं। संगम वॉच टॉवर से पूरे मेला क्षेत्र और स्नान घाटों की निगरानी की जा रही है।  श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का क्रम जारी है। बुधवार को दोपहर बाद से ही सूर्य के मकर राशि में  प्रवेश करने के कारण आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।

एकादशी पर उमड़ी भीड़
बुधवार को  एकादशी पर संगम तट  पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद स्नान का योग होने के कारण बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने बुधवार को भी डुबकी लगाई। चंदौली से  आए राम किशोर तिवारी ने बताया कि वह परिवार के साथ मेले में आए हैं। आज भी स्नान किया है और कल बृहस्पतिवार को भी स्नान करके बाद घर के लिए  निकलेंगे।  

जल पुलिस और एनडीआरएफ सक्रिय
माघ मेले में मकर संक्रांति  पर उमड़ी भीड़ के मद्देनजर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ जल पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं। घाटों की लगातार निगरानी की जा रही है। घाटों पर गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर संकेतक लगाए गए हैं। घाटों को तैयार करने का कार्य बुधवार को दिन भर चलता रहा। 

संगम तट  पर श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया। दोपहर होते-होते संगम आने वाले सभी प्रवेश मार्गों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लाखों श्रद्धालु स्नान के बाद गंतव्य के लिए लौटे। 

एंट्री प्वॉइंट पर रोके गए वाहन

बुधवार को मकर संक्रांति की भीड़ बढ़ने के बाद वाहनों का प्रवेश मेले में पूरी तरह से रोक दिया गया। सभी मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। जौनपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, अयोध्या, मध्य प्रदेश, कानपुर मार्ग पर वाहनों के लिए पार्किंग बनाए गए हैं। मेले में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है।  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930