कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना के जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अरुण शर्मा के रूप में हुई है। जबकि मृतका उसकी पत्नी नेहा भारती थी। दोनों ने नवंबर 2025 में प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होने लगा था। रविवार देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि अरुण शर्मा ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से नेहा का गला काट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अरुण शर्मा ने भी खुद को कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।

जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां कमरे के फर्श पर खून से लथपथ नेहा का शव पड़ा था और पास ही अरुण शर्मा का फंदे से लटकता शव मिला। गांव में चर्चा यह भी है कि दोनों की शादी परिवार की सहमति के बिना हुई थी, जिसके चलते कुछ समय से तनाव बना हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही तरयासुजान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ देर बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930