उत्तर बस्तर कांकेर। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत् जिले गौठानों में स्व-सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर विक्रय के लिए गौठानों में उपलब्ध है। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के आदर्श गोठान ग्राम पंचायत मुंगवाल में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा 15 सौ किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट खाद के 50 बैग पेकिंग किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले के गौठानों से अब तक 02 लाख 46 हजार 4 सौ रूपये के 308 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के हरनगढ़ गौठान में 35 क्विंटल, दुर्गूकोंदल के कर्रामाड़ में 47 क्विंटल व डांगरा में 03 क्विंटल, अंतागढ़ के पोड़गांव में 35 क्विंटल, कांकेर के गढ़पिछवाड़ी में 40 क्विंटल, भानुप्रतापपुर के मुंगवाल में 35 क्विंटल, नरहरपुर के मानिकपुर में 40 क्विंटल एवं कन्हनपुरी में 07 क्विंटल, चारामा के लखनपुरी में 27 क्विंटल, चारामा में 26 क्विंटल, भुईंगांव में 15 क्विंटल और तारसगांव के गौठान सें 15 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय प्रति किलो 08 रूपये की दर से किया गया है। वर्तमान में जिले के 42 गौठानों में 799 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट विक्रय के लिए उपलब्ध है, जिसे 30 किलो, 05 किलो एवं 02 किलो के बैग में पैकिंग किया गया है।


















