चेन्नै: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद नितिन नवीन की नियुक्ति करने के बाद अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी की जहां असम में सरकार है तो वहीं पार्टी वहां सत्ता बरकरार रखने और बंगाल के गढ़ को जीतने पर फोकस कर रही है। पार्टी ने तमिलनाडु और केरल के लिए तगड़ी रणनीति बनाई है। इन राज्यों के साथ पुडुचेरी में भी चुनाव होने हैं। तमिलनाडु में बीजेपी ने डीएमके को बैकफुट पर धकेलने के लिए AIADMK की अगुवाई में एनडीए का विस्तार किया है। 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के दौरे में डीएमके पर तीखे हमले बोले। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी डीएमके को निशाने पर लिया था। इससे साफ है कि बीजेपी तमिलनाडु के चुनावों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। इस सब के बीच के. अन्नमलाई की भूमिका को लेकर चर्चाएं छिड़ी हुई हैं।

तय है अन्नामलाई का प्रमोशन
सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने 45 साल नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर तमाम दलों की बोलती बंद कर दी है। बीजेपी से लेकर गुजरात तक युवा कार्ड ही खेल रही है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि अन्नामलाई की बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में एंट्री हो सकती है। उन्हें पार्टी महासचिव भी बना सकती है। ऐसा जल्द ही हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर पार्टी अन्नामलाई को एलीवेट करती है तो निश्चित तौर उसे तमिलनाडु में फायदा मिलेगा। सूत्रों का दावा है कि तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष काे प्रोन्नति मिलने का जल्द ऐलान हो सकता है। के. अन्नामलाई की उम्र अभी महज 41 साल है। ऐसे में वह नितिन नवीन की टीम में एंट्री के लिए परेफेक्ट लीडर हैं।

पीएम मोदी-शाह के फेवरेट
आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए के. अन्नामलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि के. अन्नामलाई को प्रमुख राष्ट्रीय पद मिल सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद अन्नामलाई की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने बतौर बीजेपी अध्यक्ष वोट-शेयर में 3% से 11% की वृद्धि की थी। सूत्रों के अनुसार अन्नामलाई के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। इसके बजाय वे महासचिव जैसे दिल्ली-केंद्रित जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। के. अन्नामलाई ने द्रविड़ राजनीति में आक्रामक नेता की छवि बनाई है। उनकी राज्य में तगड़ी फैन फालाेइंग हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031