डैस्क: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। भारी हिमपात के चलते जिला प्रशासन ने उपमंडल लाहौल और उदयपुर में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आज यानी 27 जनवरी को शिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, कल 28 जनवरी को स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बर्फबारी और मौसम की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा करने से बचें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031