राजधानी में पुलिस के एक्शन मोड और लगातार गश्त के दावों के बीच गुरूवार को गुढिय़ारी थाना क्षेत्र निवासी दुर्गेश साहू की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना न केवल दिनदहाड़े अंजाम दी गई, बल्कि घायल युवक को दौड़ाकर हमला करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। आजाद चौक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। रायपुर में कमिश्ररी के लगने के बाद यह पहला हत्या हैं।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार चाकूबाजी में बदमाशों ने दुर्गेश पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए गंभीर रूप से घायल युवक भागते हुए आजाद चौक थाना क्षेत्र पहुंचा। हाथी चौक पटरी के पास पहुंचते ही अत्याधिक रक्तस्त्राव से हालत बिगड़ गई और वह सडक़ किनारे बेदम होकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल लेकर गई, लेकिन डाकटरों ने प्रारंभिक जांच के बाद दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। घटना गुरूवार शाम करीब चार बजे के आसपास की हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी केमरों के फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वहज स्पष्ट नहीं हो पाई हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031