बेंगलुरु:  बेंगलुरु से एक पालतू कुत्ते के खतरनाक हमले का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप सिहर जाएंगे. यहां मॉर्निंग वॉक पर जा रही एक महिला पर पालतू कुत्ते ने ऐसा हमला किया कि महिला का पूरा चेहरा बिगाड़ गया. महिला के चेहरे, गले और सिर पर इतने जख्म आए कि उसकी हालत खराब हो गई. कुत्ते के हमले का वीडियो दिल दहला देने वाला है. 

पालतू कुत्ते के इस हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें महिला सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही महिला पर पालतू कुत्ता हमला कर देता है. कुत्ते का यह हमला इतना खतरनाक था कि महिला सिर के बल सीधे दरवाजे पर गिरी. जिसके बाद महिला की चीख सुनकर सामने वाले मकान से लोग उसे बचाने के लिए आए, उसने कुत्ते को काबू में करने की कोशिश की. लेकिन तब कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया.

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बेंगलुरु के HSR लेआउट की है. बताया गया कि 26 जनवरी को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट के टीचर्स कॉलोनी में पालतू कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया. यह हमला तब हुआ जब महिला सुबह की सैर के लिए निकली थी. हमला सुबह करीब 6:54 बजे उसके घर के ठीक सामने हुआ.

महिला के चेहरे, हाथों और पैरों में चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि कुत्ता महिला के घर से सामने रह रहे अमरेश रेड्डी का है. पीड़िता के पति ने एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कुत्ते के मालिक की लापरवाही का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण यह हमला हुआ.

महिला के चेहरे पर आए 100 के करीब टांके

कुत्ते के हमले का यह वीडियो और घायल महिला के चेहरे पर आई स्टीच की तस्वीरें देखकर कोई भी सिहर जाएगा. महिला के चेहरे पर आई चोट इतनी वीभत्स है कि उसे हम यहां नहीं दिखा सकते. लेकिन तस्वीर देखकर यह साफ लगता है कि कुत्ते के हमले से महिला के शरीर पर करीब 50 से अधिक टांके आए होंगे. 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031