खंडवा। माणिक स्मारक वाचनालय के वर्ष 1990 से विलंबित चुनावों को लेकर अब साहित्य प्रेमियों के लिए नए द्वार खुलने जा रहे हैं। वाचनालय के पदाधिकारी सदस्यों की शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि वर्तमान में वाचनालय के कुल 916 सदस्य है। इन सदस्यों द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कार्यकारिणी का चुनाव शीघ्र ही होंगे। एडव्हाक कमेटी में निर्वाचन अधिकारी के रुप में शरद जैन को नियुक्त किया गया है। सहयोगी सदस्यों के रूप में 5 कार्यकारिणी सदस्य हेमंत जोशी, गणेश भावसार, भजनलाल अग्रवाल, वंदना मिश्रा एवं मुरली कोडवानी को शामिल किया गया है।
माणिक स्मारक वाचनालय : शीघ्र प्रारंभ होंगी चुनाव प्रक्रिया, नगर में साहित्य प्रेमियों के लिये खुलेंगे नए द्वार
Previous Articleपत्नी की तानों ने पति को बना दिया चोर, जानें क्या है मामला…
Related Posts
Add A Comment


















