What's Hot

रायपुर, छत्तीसगढ़ में जमीन की बढ़ी हुई सरकारी गाइडलाइन दरों पर सरकार ने बडी राहत दी हैं। 20 नवंबर 2025 को लागू की गई ऊंची दरों में संशोधन करते हुए रायपुर के लिए नई दरें जारी की गई हैं। अब पूरे वार्ड या पूरे गांव की एक समान दर लागू नहीं होगी, बल्कि लोकेशन, सडक़ की स्थिति और जमीन के उपयोग के आधार पर अलग-अलग जोन बनाकर मूल्य तय किए गए हैं।

नई गाइडलाइन कें तहत सदर बजार रोड के कोतवाली थाना से सत्ती माता मंदिर होते हुए आजाद चौक तक के दाएं हिस्से में मुख्य मार्ग की दर 18,120 प्रति वर्गफुट और अंदरूनी हिस्से में 13,010 प्रति वर्गफुट तय की गई हैं। इसी मार्ग के बाएं हिस्से में अंदरूनी दर 7,900 प्रति वर्गफुट हैं।

मालवीय रोड पर जयस्तंभ चौक से सिटी कोतवाली चौक तक भी मुख्य मार्ग की दर 18,120 और अंदर 13,010 प्रति वर्गफुट रखी गई हैं। जीई रोड के तात्यापारा से जयस्तंभ चौक हिस्से में मुख्य दर 18,120 जबकि अंदरूनी दर 8,360 प्रति वर्गफुट तय हुई हैं। शारद चौक से बंजारी चौक होते हुए मालीय रोड मिलान बिंदु तक के मार्ग में मुख्य दर 15,800 और अंदर 7,900 रूपये प्रति वर्गफुट हैं।

क्षेत्र के हिसाब से रेट तय: जिले में अब पूरे वार्ड या पूरें गांव की एक समान दर के बजाय अलग-अलग लोकेशन के आधार पर जोर तय किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों मेंं पहले 400 से 500 प्रतिशत तक बढ़ाई गई दरों को अधिकतम पुरानी दर के लगभग दोगुने तक सीमित किया गया हैं।

इन इलाकों में दर में कमी: राहत वाले इलाकों में पुरानी बस्ती थाना से कंकाली अस्पताल चौक मार्ग पर मुख्य दर 7,430 और अंदर 3,250 प्रति वर्गफुट रखीं गई हैं। बूढ़ातलाब चौक से बिजली आफिस चौक मार्ग में मुख्य दर 6,970 और अंदर 3,270 प्रति वर्गफुट तय की गई हैं। सदर बाजार और बूढातालाब को जोडऩे वाले लिंक मार्ग के भीतर की दर 5,575 प्रति वर्गफुट हैं, जबति सिटी कोतवाली से कालीबाड़ी और सिद्धार्थ चौक की ओर जाने वाले अंदरूनी मार्ग में दर 6,970 रूपये प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई हैं।

गाइडलाइन के अनुसार रायुपर के महंगे क्षेत्र

    शास्त्री चौक जेल रोड फाफाडीह – 18,120 रूपए/वर्गफुट
    जयस्तंभ-शांस्त्री चौक- 18,120 रूपए/वर्गफुट
    जीई रोड (आमापारा-तात्यापारा)- 18,120 रूपए/वर्गफुट
    आमापारा-तात्यापारा जीई रोड- 18,120 रूपए/वर्गफुट
    मालवीय रोड (जयस्तंभ-कोतवाली)- 18,120 रूपए/वर्गफुट
    तात्यापारा-जयस्तंभ चौक- 18,116 रूपए/वर्गफुट
    नहरपारा-फाफाडीह-स्टेशन रोड- 13,476 रूपए/वर्गफुट
    एमजी रोड-गुरूनानक-तेलघानी- 15,788 रूपए/वर्गफुट
    तेलीबांधा-वीआइपी तिराहा- 11,615 रूपए/वर्गफुट
    रायपुर-बलौदाबाजार रोड- 11,150 रूपए/वर्गफुट

    Advertisement Carousel
    Share.

    Comments are closed.

    chhattisgarhrajya.com

    ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
     
    MOBILE : +91-9826237000
    EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31