What's Hot

-छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना पर रजत महोत्सव–2026 का आयोजन

रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने घर के छतों पर सोलर प्लांट लगाने वालों को सौर मित्र सम्मान देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक राज्य के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में रायपुर जिले के अंतर्गत कार्यपालन अभियंता, नगर संभाग मध्य, नयापारा फूल चौक परिसर में शिविर का आयोजन हुआ।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त-एक) श्री महावीर विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जोन क्रमांक-04 के अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन क्रमांक-07 की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा तथा पार्षद श्री अवतार सिंह बागल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता श्री अविनाश कुमार निवडिंग, श्री शिवकुमार गुप्ता, श्री जी.के. बंजारे, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित संभाग अंतर्गत आने वाले सम्माननीय उपभोक्ता उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान कंपनी के 25 वर्षों के सफर का प्रदर्शन किया गया तथा ऐसे उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने बिना अधिभार समय पर विद्युत देयक का भुगतान किया है। सम्मानित उपभोक्ता घरेलू, गैर-घरेलू एवं एकल बत्ती श्रेणी के थे। इसके साथ ही पी.एम. सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं का भी सम्मान किया गया।
सम्मानित उपभोक्ताओं के नाम — एकल बत्ती श्रेणी में श्रीमती द्रौपदी छुरा (त्रिमुर्ति नगर, रायपुर), श्रीमती हिमांशी नायक (रायपुर), श्री शिवकुमार पठारी (कमासीपारा, रायपुर); घरेलू श्रेणी में श्रीमती रमादेवी खंडेलवाल (देवेन्द्र नगर, रायपुर), मोहम्मद इमरान खान (रायपुर), श्री राहुल शर्मा (रामसागर पारा, रायपुर); गैर-घरेलू श्रेणी में मेसर्स राजेश फॉर्मा (लोधीपारा, रायपुर), प्रेसिडेंट कान्यकुन्ज आशीर्वाद भवन (रायपुर), श्री नन्दकिशोर (रायपुर); सोलर श्रेणी में द सिस्टर इंचार्ज, आशा निकेतन (पंडरी, रायपुर), प्रेसिडेंट कान्यकुन्ज आशीर्वाद भवन (रायपुर), श्री राजकिशोर साहू (चूना भट्टी, रायपुर) एवं अन्य उपभोक्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन उपभोक्ताओं में समय पर विद्युत देयक भुगतान, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग एवं विभाग-उपभोक्ता समन्वय को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930